रणथंभौर में की बर्ड फ्लू डिजीज की हैल्थ मॉनिटरिंग:टाइगर रिजर्व के सभी शाकाहारी व मांसाहारी वन्यजीव पाए गए स्वस्थ

रणथंभौर टाइगर रिजर्व बुधवार को बर्ड फ्लू डिजीज की हैल्थ मॉनिटरिंग की गई। यहां CCF अनुप के.आर. के निर्देशन व DFO डॉ. रामानंद भाकर के मार्गदर्शन में हैल्थ मॉनिटरिंग की गई। वेटरनरी डॉक्टरों ने राजबाग, पदम और मलिक तालाब में पक्षियों की मॉनिटरिंग कर उनके स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान सभी पक्षी स्वस्थ पाए गए। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के वेटरनरी ऑफिसर डॉ.चन्द्र प्रकाश मीणा ने बताया की रणथंभौर टाइगर रिजर्व के भारतीय पक्षी और माइगेरटरी बर्ड स्वस्थ हैं। बर्ड फ्लु डिजीज एक जुनोटिक महत्व की बीमारी है। रणथंभौर प्रशासन ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। रणथंभौर की परिधि के गांवों, वन‌ क्षेत्र में पक्षियों में असामान्य लक्षण दिखने पर पशु वन्य जीव चिकित्सालय को सुचित गया, ताकि वैज्ञानिक पद्धति से डिजीज की निगरानी की जा सके।उन्होंने बताया कि CCF अनुप के.आर. ने नवंबर 2024 को आदेश जारी किए थे, तब से ही लगातार बर्ड फ्लू का डिजीज सर्विलांस किया जा रहा है। वेटरनरी की ओर से लगातार महत्वपूर्ण बीमारियों की हैल्थ मॉनिटरिंग के दौरान डिजीज सर्विलांस किया जा रहा है। रणथंभौर टाइगर रिजर्व के सभी शाकाहारी और मांसाहारी वन्यजीव, पक्षियों स्वस्थ हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *