रतनगढ़ माता मंदिर से लौटते समय हादसा:अलग-अलग स्थानों पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; 20 लोग घायल

दतिया के थरेट थाना क्षेत्र में रतनगढ़ माता मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की दो ट्रैक्टर-ट्रॉली अलग-अलग स्थानों पर पलट गई। दोनों हादसों में कुल 20 लोग घायल हुए हैं, हालांकि सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पहली दुर्घटना शाम 5 बजे शाला गांव के पास हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश के झांसी के 25 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए। वहीं दूसरी दुर्घटना एक घंटे बाद सेगुवा गांव के पास हुई, जहां शिवपुरी के करेरा क्षेत्र के लगभग 20 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 12 लोग घायल हुए, जिनमें 9 महिलाएं शामिल हैं। सभी श्रद्धालु सुरक्षित थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों दुर्घटनाओं में घायल हुए सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं, किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों ही समूह माता के दर्शन और जवारा चढ़ाने के बाद वापस लौट रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *