चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोगासर में सोमवार शाम एक 52 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना का पता चलने पर परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतका के 55 वर्षीय पति लादूराम मेघवाल ने पुलिस में मर्ग दर्ज करवाई है।
लादूराम मेघवाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनकी पत्नी संजना देवी मेघवाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सोमवार शाम को उन्होंने घर में मवेशियों के लिए बने टीनशेड में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच थानाधिकारी गौरव खिड़िया कर रहे हैं।


