रतनपुर के जंगल में जुआ खेलते 11 आरोपी पकड़े गए:पुलिस को देखते ही भागे 12 जुआरी; 12.39 लाख का माल और 23 बाइक जब्त

बिलासपुर में रतनपुर पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को कोरबी के जंगल में सभी आरोपी जुआ खेल रहे थे। इस दौरान 89 हजार रुपए नकद, 23 मोटरसाइकिल और 11 मोबाइल फोन जब्त किए गए। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 12 लाख 39 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान करीब 12 जुआरी भागने में सफल रहे, लेकिन उनकी मोटरसाइकिलें पुलिस ने जब्त कर लीं। SDOP के नेतृत्व में की गई कार्रवाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल में जुआरियों की महफिल जमी हुई है। इस सूचना पर कोटा SDOP नुपूर उपाध्याय के नेतृत्व में टीआई नरेश चौहान की टीम ने छापेमारी की। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज पकड़े गए आरोपियों में पाली, जटगा, कटघोरा और रतनपुर के लोग शामिल हैं। इनमें लच्छीराम यादव, सतीष शर्मा, मनोज कुमार कोल, विनोद प्रजापति, मन्नू केंवट, कुलदीप भोई, नैनसिंह गोंड़, मनोज श्रीवास्तव, अजय दास, सुदर्शन ताम्रकार और मोहम्मद नाजिद शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *