रतलाम के जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा:कहा-पारिवारिक और विधानसभा क्षेत्र के दायित्व निभाने के कारण काम नहीं कर पा रहा

आलीराजपुर के बाद रतलाम ग्रामीण के जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को इस्तीफा भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पारिवारिक और विधानसभा क्षेत्र के दायित्व के निर्वहन के कारण वे काम नहीं कर पा रहे हैं। जीतू पटवारी दिसंबर 2023 में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। इसके करीब 18 महीने बाद अगस्त 2025 में उन्होंने 71 जिला अध्यक्षों की घोषणा की थी। इसमें हर्ष विजय गहलोत का भी नाम शामिल है। उन्हें पहले से रिक्त रतलाम ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया था। नियुक्ति के करीब 4 महीने बाद ही गहलोत ने पद से इस्तीफा दे दिया। 6 दिसंबर को आलीराजपुर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने लिखा था कि व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने अपने कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने का पूरा प्रयास किया है। एक दिन पहले ही हुई ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 2 साल का कार्यकाल पूरा करते हुए मंगलवार को ही 780 ब्लॉक और उप ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। नियुक्ति के दूसरे ही दिन रतलाम जिला अध्यक्ष का इस्तीफा आ गया। कहीं न कहीं नियुक्ति में चूक हुई कांग्रेस जिला अध्यक्षों के इस्तीफा को लेकर बड़वानी के कांग्रेस विधायक मोंटू सोलंकी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान में इतनी लंबी प्रक्रिया करके नियुक्तियां हुई और उसके बाद अध्यक्ष यदि इस्तीफा दे रहे हैं तो कहीं ना कहीं इसमें चूक है। हालांकि वे यह भी कहते हैं कि ऐसे मामलों पर संगठन संज्ञान लेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *