रतलाम के बड़ावदा जैन मंदिर में चोरी:दान पात्र का ताला तोड़कर चुराई दान राशि; मंदिर के मेन गेट का भी ताला तोड़ा

रतलाम के बड़ावदा में स्थित श्री आदिनाथ जिन मंदिर में शुक्रवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़ उसमें रखी दान राशि चुरा ले गए। सूचना पर थाना प्रभारी स्वराज डाबी और पुलिस बल पहुंचा। शनिवार सुबह 5.45 बजे मंदिर के पुजारी रमेश शर्मा प्रतिदिन की तरह पहुंचे। तब चोरी की जानकारी लगी। पुजारी ने देखा की मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा है। इसकी सूचना उन्होंने श्री संघ अध्यक्ष महेश सकलेचा, सचिव सुशील सकलेचा आदि को दी। फिर पुलिस को सूचना दी। फिंगर प्रिंट टीम के साथ पहुंची पुलिस सूचना पर थाना प्रभारी डाबी, फिंगर प्रिंट टीम मंदिर पहुंची। चोरों ने मंदिर का मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दान पात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी ले उड़े। 10 से 15 हजार चोरी की आशंका समाज के मीडिया प्रभारी शिरीष सकलेचा ने बताया कि लगभग 10 से 15 हजार रुपए की राशि दान पात्र में होगी। चोर सिर्फ नगदी राशि ले गए। बड़ावदा थाना पुलिस जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *