रतलाम-मंदसौर फोरलेन पर कार ने स्कूटी को टक्कर मारी:दो की मौत, हादसे के बाद लोहे के एंगल में जा घुसी कार

रतलाम-मंदसौर फोरलेन पर बुधवार दोपहर कार व स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि स्कूटी फोरलेन के डिवाइडर के बीच जा गिरी। जबकि कार रोड किनारे लगे लोहे के एंगल में घुस गई। हादसे में एक महिला और पुरुष की मौत हो गई है। मृतक स्कूटी सवार बताए जा रहे है।
हादसा नामली थाना अंगर्तत धौंसवास के पास हुआ है। सामने से कार ने टक्कर मार दी। हालांकि हादसे का कारण अभी स्पष्ट सामने नहीं आया है। मौके पर नामली थाना पुलिस पहुंची। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है। जहां एक महिला व पुरुष को मृत घोषित कर दिया है। खबर लगाताप अपडेट की जा रही है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *