रतलाम में आज से ABVP का प्रांत अधिवेशन:तीन दिन चलेगा, शैक्षणिक मुद्दों पर होगी चर्चा; सीएम करेंगे उद्घाटन

रतलाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन 28 दिसंबर से रतलाम में होने जा रहा है। अधिवेशन का उद्घाटन रविवार दोपहर 3 बजे प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे। 30 दिसंबर तक होने वाले इस अधिवेशन में प्रांत के 22 संगठनात्मक जिलों से छात्र, छात्राएं सहभागिता करेंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत का 58वां प्रांत अधिवेशन स्थापना काल के बाद पहली बार रतलाम के रुद्र पैलेस में होना जा रहा है। उद्घाटन सत्र में सीएम डॉ मोहन यादव के साथ अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। 750 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल जिस सभागार में तीन दिवसीय अधिवेशन चलने वाला है उस सभागार का नाम अभाविप के शिल्पकार प्रा यशवंत राव केलकर के नाम पर रखा गया। अधिवेशन में संगठनात्मक 22 जिलों के विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 750 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षक, शिक्षाविद शामिल रहेंगे। इस अधिवेशन में शिक्षा, समाज, स्वास्थ, रोजगार एवं पर्यावरण जैसे विषयों मंथन व प्रस्ताव पारित करेंगे। 11 सत्र होंगे प्रदर्शनी लगाई अधिवेशन में अभाविप के वर्षभर के संगठानात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई है। प्रदर्शनी का नाम जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अपना जीवन खपाने वाले मामा बालेश्वर दयाल प्रदर्शनी मंडप के नाम पर रखा गया। प्रदर्शन में अभाविप के वर्ष भर संगठनात्मक गतिविधियों के अलावा कार्यक्रमात्मक विभिन्न आयाम गतिविधि कार्य के साथ, प्रा. यशवंत राव केलकर, भगवान बिरसा मुंडा, संविधान लेखन, संघ शताब्दी वर्ष, वन्देमातरम के 150 वर्ष, रतलाम की ऐतिहासिक धरोहर एवं रतलाम रेलवे के 100 वर्ष जैसे विषयों को लेकर प्रदर्शनी व चित्र लगाए गए है। निकलेगी शोभा यात्रा 29 दिसंबर को समस्त छात्र शक्ति के साथ नगर में शोभा यात्रा साइंस कॉलेज से धान मंडी तक निकाली जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *