रतलाम शहर में बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। इसके चलते आज (22 दिसंबर) 11 केवी मोहन नगर फीडर की बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इस मेंटेनेंस कार्य की वजह से मोहन नगर और उत्कृष्ट स्कूल समेत 15 से अधिक क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं आएगी। इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई फीडर बंद रहने से जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें शामिल हैं… कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे मेंटेनेंस के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।


