रतलाम में आज 4 घंटे बिजली कटौती:कस्तुरबा नगर, सनसिटी समेत 25 से अधिक क्षेत्र होंगे प्रभावित

रतलाम में बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। 28 जनवरी को बिजली कंपनी द्वारा विनोबा नगर ग्रिड, आंबेडकर नगर, शनि मंदिर के पास 11केवी लाइन पर पोल लगाने व कवर्ड कंडक्टर खींचने का कार्य किया जाएगा। इस कारण कस्तुबा नगर, सनसिटी, जवाहर नगर समेत 25 से अधिक क्षेत्र व कॉलोनियां में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत सप्लाई प्रभावित होगी। प्रभावित क्षेत्रों में सज्जन मिल रोड, आईटीआई, अंबेडकर नगर, श्री राम मंदिर, कस्तुरबा नगर गली नंबर 1, 2, 3, 4, 5, त्रिवेदी आटा चक्की, जवाहर नगर समेत आसपास का क्षेत्र, सखवाल नगर, रंग कारखाना, जवाहर नगर ईएक्स कॉलोनी, जनता कॉलोनी, पीएंडटी, सैलाना यार्ड, डाउन यार्ड शामिल है। यह क्षेत्र भी होंगे प्रभावित इसके अलावा लक्ष्मणपुरा, इंद्रलोक नगर, नया गांव राजगढ़, विश्वकर्मा मंदिर, शनि मंदिर, बंजारा बस्ती, अलकापुरी, अलकापुरी टेंपो स्टैंड क्षेत्र, औद्योगिक थाना, पंजाब नेशनल बैंक, सनसिटी, त्रिलोक नगर, तिरुपति नगर, त्रिमूर्ति नगर, नरीमन प्वाइंट, साक्षी पेट्रोल पंप, प्रकाश नगर, टैगोर कॉलोनी आदि क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई प्रभावित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *