रतलाम में बिजली कंपनी द्वारा लगातार मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है. 30 जनवरी को शहर के अलग-अलग सब फीडर स्टेशनों पर काम किया जाएगा। इस कारण प्रताप नगर, आयकर कॉलोनी, रविदास चौक समेत 15 से अधिक क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत सप्लाई प्रभावित होगी। बिजली कंपनी द्वारा 33 केवी गंगा सागर फीडर-2 पर पोल खड़े करने व तार खींचने का कार्य किया जाएगा। प्रताप नगर, अहिंसा ग्राम व होमगार्ड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में प्रताप नगर, मिड टाउनशिप, सम्यक सिटी, आयकर कॉलोनी, मंगलम सिटी, होमगार्ड कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी धानासुता रोड, सनावदा गांव, अहिंसा ग्राम, सम्यक गोल सिटी कॉलोनी, जावरा रोड महावीर नगर, दर्शन टॉकीज मच्छी मार्केट, रहमत नगर आदि शामिल है। यह क्षेत्र भी होंगे प्रभावित अमृत सागर सब स्टेशन से न्यू फीडर चार्ज करने का कार्य किया जाएगा। इस कारण संबंधित क्षेत्र त्रिवेणी रोड, तेजा नगर, बालाजी नगर, रामगढ़, हनुमान रुंडी, कसारा बाजार, संत रविदास चौक, शुभम रेसिडेंसी, बोहरा बाखल, गणेश मार्केट, शमशान रोड, सिलावटो का वास, बजरंग नगर, सुरजमल जैन नगर, हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी, समता परिसर, समता सिटी , ऑफिसर कॉलोनी आदि क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी।


