रतलाम में आज 4 घंटे बिजली कटौती:कस्तूरबा नगर समेत 25 से अधिक कॉलोनियां होगी प्रभावित; जानें शेड्यूल…

रतलाम शहर में बिजली कंपनी द्वारा गुरुवार, 16 जनवरी को मेंटेनेंस और शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। इस कारण राम मंदिर से लेकर सखी मार्केट तक पीडब्ल्यूडी द्वारा फोरलेन शिफ्टिंग कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कस्तूरबा नगर, 80 फीट रोड समेत 25 से अधिक कॉलोनियां प्रभावित रहेंगी। इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली बिजली कंपनी के अनुसार, पोल शिफ्टिंग के कारण कस्तूरबा नगर गली नंबर 5, 7, 8, 9 एवं 10, सुमंगल गार्डन, सेंट्रल प्लाजा, एमबी नगर, मनीष नगर, सुभाष गृह निर्माण समिति, गायत्री हॉस्पिटल, रत्नपुरी 80 फीट रोड, शुभम परिसर, शुभलाभ रेसीडेंसी, पुखराज रेसीडेंसी, बालाजी रेसीडेंसी, तुलसी नगर और माही विहार कॉलोनी में बिजली नहीं आएगी। बिरियाखेड़ी और शक्ति नगर भी प्रभावित इसके अलावा बालाजी टाउनशिप, भवन निर्माण कला केंद्र, सिद्धांचलम कॉलोनी, सिद्धांचलम एक्सटेंशन कॉलोनी, शक्ति नगर, टेलिफोन नगर, मनीष नगर, मुखर्जी नगर, सुयोग परिसर, सुरभि परिसर, कर्मचारी आवास कॉलोनी, बिरियाखेड़ी गांव, जुलवानिया रोड, जयंतसेन धाम, मंगल मूर्ति कॉलोनी, पुखराज सिटी समेत आसपास के क्षेत्रों में भी सप्लाई बंद रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *