रतलाम की शिवगढ़ थाना पुलिस ने एक किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दुकान से 72.6 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 28,350 रुपए है। आरोपी ने दुकान के अंदर अलग-अलग हिस्सों में शराब के कार्टून छिपाकर रखे थे। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शिवगढ़ थाना प्रभारी ट्रेनी डीएसपी अनीषा जैन और पुलिस बल ने राजपुरा माताजी निवासी राकेश (35) पिता रायसिंह कटारा की दुकान पर दबिश दी। मौके पर आरोपी राकेश अपनी दुकान पर ही मिला। दुकान के कोनों में छिपाकर रखे थे कार्टून
तलाशी के दौरान दुकान के अंदर छिपाकर रखे गए शराब के कार्टून मिले। पुलिस ने वहां से विभिन्न ब्रांड की बीयर, अंग्रेजी और देशी शराब बड़ी मात्रा में जब्त की। यह शराब हुई बरामद
पुलिस ने मौके से 36 बीयर, देसी प्लेन शराब के 100 क्वार्टर, अंग्रेजी शराब (लंदन प्राइड) के 51 क्वार्टर, रॉयल सिलेक्ट के 36 क्वार्टर और पावर 10000 स्ट्रॉन्ग बियर की 30 केन जब्त की हैं। आबकारी एक्ट में केस दर्ज
बिना लाइसेंस के शराब रखने और बेचने पर पुलिस ने आरोपी राकेश कटारा के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया है।


