रतलाम में गोमांस के शक में चक्काजाम:हिंदू संगठन की दो घंटे तक नारेबाजी, बोले- बाइक से तस्करी हो रही; संदेही हिरासत में

रतलाम में हिंदू संगठन के लोगों ने दावा किया कि शहर में गोमांस तस्करी की जा रही है। उन्होंने खुद एक बाइक से गोमांस पकड़ा है। इसके विरोध में लोगों ने बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में चक्काजाम कर दिया। बाइक घेरकर बैठ गए। सूचना मिलते ही सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव, हाट की चौकी प्रभारी पंकज राजपूत समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। मांस की जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर करीब दो घंटे बाद चक्काजाम खत्म कर दिया गया। वहीं. प्राथमिक जांच में पता चला कि पकड़ा गया मांस पाड़े का था। तीन लोग बाइक समेत भाग निकले
हिंदू संगठन के सदस्यों का कहना था कि अवैध गौमांस के बाइक से परिवहन की सूचना रात में ही मिल गई थी। तभी से बाइक की तलाश की जा रही थी। सुबह बाजना बस स्टैंड पर बाइक सवारों को पकड़ लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा, ‘तीन-चार बाइक थीं। तीन लोग बाइक समेत भाग गए। एक बाइक को पकड़ लिया, लेकिन बाइक सवार चकमा देकर भाग निकला।’ मांस का एक कट्टा अस्पताल भेजा, एक पास रखा
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि जिस बाइक को पकड़ा है, उस पर गोमांस के दो कट्टे थे। इनमें से एक को जांच के लिए पशु चिकित्सालय भेजा जबकि एक कट्टे को मौके पर लेकर बैठे रहे। हिंदू संगठन के एक पदाधिकारी ने कहा- लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन लीपा-पोती कर देता है। हिंदू सम्मेलन हो रहे हैं, इसलिए जानबूझकर गोमाता की हत्या की गई है। आरोपी हिरासत में, लाइसेंसी दुकान से खरीदा था मांस
डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने कहा- बाइक से मांस ले जा रहे व्यक्ति की पहचान रतलाम जिले में रावटी निवासी लालचंद पिता देवचंद बाइक के रूप में हुई है। उसे हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। लालचंद ने बताया है कि उसने रतलाम में लाइसेंसी दुकान से मांस खरीदा था। गांव के कार्यक्रम में लेकर जा रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *