रतलाम में महालक्ष्मी मंदिर का खुला दानपात्र:नोटों के साथ निकली सोने की चेन, एक मां का लेटर मिला- ‘बेटी के सभी कार्य अच्छे से हों’

रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर का दानपात्र आज शनिवार दोपहर को खोला गया। दानपात्र में से बड़ी संख्या में नोट व चिल्लर निकले हैं। इसके साथ ही सोने की अंगूठी, चेन समेत चांदी के जेवर और एक लेटर भी निकला है। शाम तक दानपात्र से निकले नोटों की गिनती पूरी होगी। 10 पटवारियों द्वारा नोटों को अलग-अलग कर जमाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे तहलीदार ऋषभ ठाकुर के निर्देशन में मंदिर पर आरआई व पटवारियों की टीम पहुंची। राजस्व निरीक्षक मेहरबान सिंह मालवीय व सिटी नाजिर भेरुलाल मालवीय की उपस्थिति में मंदिर का दानपात्र खोला गया। बड़ी मात्रा में नोट के साथ चिल्लर भी निकले हैं। दानपात्र में से सोने की अंगूठी, सोने की चेन, सोने की चूड़ियों के साथ चांदी के जेवर भी निकले हैं। इसके साथ एक लेटर भी निकला है। 10 पटवारियों की टीम लगी
दानपात्र में 10 रुपए से लेकर 500 रुपए तक के नोट निकले हैं। टीम में शामिल करीब 10 पटवारियों द्वारा नोटों को अलग-अलग कर जमाया जा रहा है। नोटों को पूरी तरह से जमाने के बाद गिनती की जाएगी। ‘मेरी बेटी के कार्य जल्दी से कराएं’
दानपात्र में से एक लेटर भी निकला है जिसमें लिखा है माता जी आपको प्रणाम। आप मेरी बेटी के सभी कार्य बहुत अच्छे से और जल्दी से संपन्न कराएं। उसकी शादी और उसका एडमिशन गवर्नमेंट कॉलेज में कराएं। उसको सुखी, संपन्न, समृद्ध बनाएं। मेरे बेटे की भी बहुत अच्छी कंपनी में जॉब लग गई है। ऐसी कृपा करें पूरा परिवार स्वस्थ रहे। दीपावली के पहले खोला था दानपात्र
इससे पहले 22 अक्टूबर को दानपात्र खोला गया था। जिसमें श्रीलंका का 100 रुपए का नोट समेत सोने-चांदी की अंगूठी निकली थी। दानपात्र में से कुल 3 लाख 49 हजार 50 रुपए निकले थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *