चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में इस वर्ष करीब 2500 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह 10 जनवरी को बरबड़ विधायक सभागृह में होगा। समारोह में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। खंडेलवाल का प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद रतलाम का पहला दौरा है। इसको लेकर पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। फाउंडेशन अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 के प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। 93 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 121 मेधावी विद्यार्थी अतिथियों के साथ मंच साझा करेंगे। वॉच व शील्ड से करेंगे सम्मानित
सभी मेधावी विद्यार्थियों को पैरेंट्स की उपस्थिति में रिस्ट वॉच एवं शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। सभी बच्चों के पुरस्कार के कूपन एवं अभिभावकों के निमंत्रण स्कूल पहुंचा दिए गए है। मेधावी विद्यार्थी अपने स्कूल से संपर्क कर अपने कूपन प्राप्त कर सकते है। आयोजन को लेकर हुई बैठक
समारोह को लेकर आयोजन समिति की बैठक भी हुई। जिसमें समिति के सर्व शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, सोना शर्मा एवं आनंद जैन उपस्थित रहे। 2014 से शुरू किया गया था
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।


