रतलाम में 8.6 डिग्री पर आया पारा:बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन; मंडी में अलाव तापते दिखे किसान, कल से और बढ़ेगी ठंड

रतलाम में बर्फीली हवाओं के असर से ठंड का जोर बढ़ गया है। रात का तापमान लुढ़ककर 8.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सुबह-शाम लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। शहर में मौसम साफ है, लेकिन ठिठुरन और कंपकंपाने वाली ठंड बरकरार है। हिमालय में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) की सक्रियता ने सर्दी बढ़ा दी है। रविवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और रात का तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में मौसम साफ होने से कोहरा नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसका असर यहां भी देखने को मिलेगा और सर्द हवाओं से ठंड और बढ़ सकती है। सुबह पार्कों में कम दिखी भीड़ सोमवार को सूरज सुबह 7 बजे के बाद निकला। आसमान साफ रहा, लेकिन सर्द हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड महसूस की गई। कृषि मंडी में अपनी उपज लेकर आए किसान अलाव जलाकर तापते नजर आए। वहीं, ठंड के कारण सुबह उद्यानों में मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले लोगों की संख्या भी कम रही। तीन दिन से गिर रहा तापमान दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में ठंड ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले तीन दिनों से रात के पारे में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का असर बढ़ा है और आने वाले दिनों में रातें और सर्द हो सकती हैं। पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर
देखें सोमवार सुबह मौसम की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *