रतलाम मेडिकल कॉलेज में छेड़छाड़,अल्टीमेटम खत्म:आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर; आज हड़ताल पर इंटर्न डॉक्टर्स और स्टूडेंट्स

रतलाम के डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। छात्रों द्वारा दिया गया 24 घंटे का अल्टीमेटम शुक्रवार शाम को बीत गया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। इसके विरोध में अब इंटर्न डॉक्टर आज (शनिवार) सुबह से अपना काम बंद रखेंगे। मेडिकल स्टूडेंट्स भी क्लास में नहीं जाएंगे। आक्रोशित छात्र सुबह 11 बजे कलेक्टर से मिलने पहुंचेंगे। कॉलेज कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए बुधवार शाम एक बाइक सवार बाहरी युवक ने पैदल घूम रही दो छात्राओं के साथ छेड़खानी की। आरोपी ने उन्हें धक्का दिया और हाथ लगाकर भाग निकला। हद तो तब हो गई जब गुरुवार को भी छेड़खानी की घटना दोहराई गई। इसके बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने गुरुवार रात औद्योगिक थाने का घेराव कर पुलिस को 24 घंटे में आरोपी को पकड़ने की चेतावनी दी थी। डीन ने दर्ज कराई FIR, छात्राएं सामने नहीं आईं
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया था, लेकिन शिनाख्ती के लिए छात्राएं आगे नहीं आईं। बदनामी के डर से परिजन और छात्राएं खुद सामने नहीं आना चाहते थे। इस स्थिति में मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनिता मूथा की ओर से पुलिस में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कैंपस में ‘नो एंट्री’, लगाए बैरिकेड्स
छेड़छाड़ की घटनाओं के बाद कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा सख्त कर दी है… 11 बजे तक का वक्त, फिर आर-पार की लड़ाई
इंटर्न डॉक्टर प्रथम शर्मा ने बताया, “हमने शुक्रवार शाम 6 बजे तक का समय दिया था, जिसे बढ़ाकर शनिवार सुबह 11 बजे तक किया है। अगर इस समय तक आरोपी गिरफ्त में नहीं आता है, तो हम सब कलेक्टर के पास जाएंगे। एमबीबीएस बैच के सभी स्टूडेंट्स सर्वसम्मति से अपना काम और क्लास बंद रखेंगे।” डीन की अपील- काम बंद न करें
डीन डॉ. अनिता मूथा ने छात्रों से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा, प्रशासन व पुलिस का पूरा सहयोग मिल रहा है। स्टूडेंट्स अपना वर्क बंद न करें और उत्तेजित होकर ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे मेडिकल कॉलेज की छवि खराब हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *