बड़ीसादड़ी उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रति चंद जी का खेड़ा में जरूरतमंद विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। यह वितरण भामाशाह दीपा इंदोरिया के सहयोग से किया गया, जिससे विद्यार्थियों को ठंड से बचाव में मदद मिलेगी। कृषि विज्ञान केंद्र की महिला प्रशिक्षण प्रभारी दीपा इंदोरिया ने 40 से अधिक विद्यार्थियों को उनकी पसंद के स्वेटर बांटे। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा, सरकार और व्यसन मुक्त जीवन का संदेश भी दिया। विद्यार्थियों ने नए स्वेटर पाकर खुशी व्यक्त की और कहा कि अब वे ठंड में भी बिना किसी परेशानी के नियमित रूप से पढ़ाई कर सकेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमृत लाल रेगर ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण शिक्षा को मजबूत करते हैं और बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि बढ़ाते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव, व्याख्याता गोपाल सिंह मीणा, अध्यापक मोहनलाल सुथार, शारीरिक शिक्षक भगवान सिंह राठौड़, अध्यापक किशोर लाल मेघवाल, अंबा लाल मीणा, पंकज लबाना, वरिष्ठ अध्यापक प्रकाश चंद्र धाकड़, अध्यापिका मंजू कुमारी मीणा, प्रीति शर्मा, मुक्ति शर्मा और पंचायत शिक्षक सुरेश सिंह मीणा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


