लुधियाना| महा माया कमलेश्वर मंदिर में पूज्य रत्नाकर महाराज के पावन स्वरूप श्रद्धा और उत्साह के साथ स्थापित किए गए। इस धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। इस विशेष उपलक्ष्य पर भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से शिरकत की। समाज की ओर से सुभाष बेदी, जोधा राम जख्मी, धर्मपाल बागड़ी, सोनू कंग और इशम भील ने इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इसके साथ ही संदीप ढीलोड़, गुलाब सिंह देवांतक, सोहन लाल, विवेक, वेद प्रकाश, रंजन कीर, मुकेश निर्मोही, तुलसी मोहन और सुरेन्द्र कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।


