कैंप में 68 यूनिट रक्तदान किया

लुधियाना| असीस फाउंडेशन की ओर से जनकपुरी क्षेत्र में विशाल रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। फाउंडेशन सदस्य सोनू भारद्वाज के जन्मदिन को समर्पित इस कैंप का उद्घाटन विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल और मेयर इंदरजीत कौर ने किया। रितु नीरज जैन, काजल अरोड़ा, करण नारायण और साहिल बिंद्रा ने पहली बार रक्तदान कर मिसाल पेश की। इस दौरान कुल 68 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जॉनी महेंद्रू, अजय बिंद्रा, पंकज मेहता , सीरत और रितु जोहर ने बताया कि रक्तदान के साथ-साथ दांतों और आंखों का मुफ्त चेकअप भी किया गया। जनहित को देखते हुए कैंप में आधार कार्ड अपडेट करने और मुख्यमंत्री सेहत योजना 10 लाख तक का मुफ्त इलाज के कार्ड बनाने की सुविधा भी प्रदान की गई। इस दौरान डिप्टी मेयर राकेश पराशर, एडवोकेट गौरव बग्गा, पार्षद हैप्पी शेरपुर, सन्नी बेदी, राजेश जैन बॉबी, राशि अग्रवाल, राजेश्वरी गोसाईं, राजीव टंडन, बाबा मीना शाह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *