भास्कर न्यूज | मगनपुर गोला प्रखंड क्षेत्र के सुतरी गांव में शुक्रवार को रथ मेला के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के सुपुत्र समाजसेवी पियूष चौधरी विशिष्ट अतिथि पार्षद सरस्वती देवी, मुखिया सतीश मुर्मू के द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसका आनंद लोगों ने उठाया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान जगरनाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र का विधिवत पूजा-अर्चना किया गया। रात के आठ बजे के बाद भी सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी था। मंच संचालन अजीत खन्ना ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रुप से अध्यक्ष आनंद बेदिया, संदीप बेदिया, हलधर बेदिया, विष्णु करमाली, काशीनाथ बेदिया, अमित बेदिया, प्रदीप बेदिया, मुकेश बेदिया, पूरनचंद बेदिया, बीरबल बेदिया, मिटकू बेदिया, दीपक बेदिया, खिरोधर बेदिया, सत्यनारायण बेदिया, लखन बेदिया, संतोष कुमार महथा, राहुल बेदिया, नंदलाल बेदिया आदि ने योगदान दिया. साथ ही गोला प्रखंड के पूरबडीह एवं सोनडीमरा में भी रथ मेला का आयोजन किया गया। सोनडीमरा में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला पुरूष उपस्थित थे।


