श्री श्री गौर निताई कृष्ण बलराम रथ यात्रा का समापन हो गई। वहीं रथ यात्रा में रूस, यूक्रेन, दिल्ली से आए कृष्ण भक्तो के लिए रविवार को 56 भोग का प्रसाद पैकिंग किया गया। माल रोड में माधवी माता के निवास पर 56 भोग को डिब्बों में पैकिंग करने से पहले सभी भक्तों ने मिलकर प्रभु नाम संकीर्तन किया। जिसमें दिल्ली से आए विशाल प्रभु और आकाश प्रभु ने महामंत्र का जाप किया। इसके बाद सभी कृष्ण भक्तों ने मिलकर भोग प्रसाद को पैकिंग करके रूस, यूक्रेन से आए भक्तों को भेंट किए। इस मौके पर सीए राघव मेहरा, नरिंदर अरोड़ा, संजीव खन्ना, विकास खन्ना, शैली माता समेत कई भक्त मौजूद रहे।


