मुलमुला | नारंगी वन क्षेत्र 146 मुलमुला में रथ यात्रा के शुभ अवसर पर वन विभाग व ग्रामीणों द्वारा पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत मुलमुला के सरपंच अमितेंद्र सिंह, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सन्नी यादव द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। क्षेत्र में मोहगहिनी, शीशम, बहेरा, सेनहा रिठा, हररा, नीम, हल्दू, मुहड़ी व अन्य प्रजातीय के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर डॉ जगदीश सिंह, दिनेश सिंह, रामावतार दुबे, सनत दीक्षित, सिद्धेश्वर सिंह, श्याम बिहारी सिंह, चंद्रहास सिंह, धीरेन्द्र सिंह, योगेश्वर सिंह, सिविल सिंह, इंद्रजीत सिंह, वंशराज सिंह जनप्रतिनिधि और वन विभाग के स्टाफ सतीश सिंह द्वारा पौधे लगाए गए।


