रद्द-रद्द-रद्द:परेशानियों पर इंडिगो का एक ही जवाब- सॉरी! रिफंड कर देंगे16 घंटे ‘सफर’, 35 हजार खर्च, घर नहीं पहुंचे- परेशानी का रिफंड क्या?

जयपुर एयरपोर्ट का नजारा अभी किसी बस अड्डे से अलग नहीं दिख रहा है। फ्लाइड के शेड्यूल एनाउंस से ज्यादा परेशान यात्रियों का शोर है। कोई शादी में नहीं जा पाया, किसी का इंटरव्यू छूट गया। गंभीर रोगियों की सर्जरी के लिए जा रहे डॉक्टर भी नहीं जा पाए। मरीज भी ऐसे ही अटक गए। इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें अचानक कैंसिल होने और लगातार रीशेड्यूल से यात्री भारी परेशानी में हैं। 24 घंटे में अब त​क करीब 45 उड़ान रद्द हो चुकी है। हालात यह हैं कि इंडिगो के काउंटरों पर लंबी कतारें लगी हैं। इंडिगो स्टाफ यात्रियों को रिफंड की बात कह रहा है। घोर अव्यवस्था में यात्री 48 घंटे से ‘सफर’ कर रहे हैं। परेशानी यात्री इंडिगो स्टाफ से होटल, टैक्सी और खाने की व्यवस्था के लिए बोलते हैं तो एक ही जवाब मिलता है-सॉरी। बेवजह डायवर्जन से यात्रियों को जाना किसी शहर था और वे जयपुर पहुंच गए। जयपुर एयरपोर्ट LIVE | रात 11:30 बजे पुणे जाना था, अब वाया अहमदाबाद से भेज रहे मनानी पटेल का कहना है कि फ्लाइट रात 9:30 बजे जयपुर से पुणे की थी, जो कैंसिल कर दी गई। अब उन्होंने जयपुर–अहमदाबाद–पुणे का रूट दिया है। मैं रात 3 बजे अहमदाबाद पहुंचूंगी। इतनी रात अकेले में सफर मुश्किल हो गया। अहमदाबाद से मैं पहले पुणे जाऊंगी। यहां से नांदेड जाना है, लेकिन उड़ान कैंसिल होने मुझे परेशानी हो गई। मुझे तो डर लग रहा है अहमदाबाद-पुणे रद्द ना हो जाए। होटल छोड़ी, उड़ान रद्द, पैसे खत्म, कैसे जाएं सैयद सफीर-फैसियद काजीम 17 लोगों के ग्रुप में जयपुर से हैदराबाद जाने वाले थे। 11:30 की उड़ान शाम 6.30 बजे रीशेड्यूल की। अजमेर से जयपुर आए तो बताया फ्लाइट कैंसिल है। होटल भी छोड़ दी। पैसे खत्म हो गए हैं। सुबह से भूखे और प्यासे हैं। फ्लाइट नहीं मिलने की टेंशन है। दो दिन बाद परिवार में समारोह है। जाना था उदयपुर से दिल्ली, पहुंच गया जयपुर अंकुर अग्रवाल पत्नी निकेता और दो साल के बेटे शिवांस को उदयपुर से दिल्ली जाना था। शाम 7:55 बजे की फ्लाइट थी, जो कैंसिल हो गई। उन्हें जयपुर का टिकिट दिया, रात 9 बजे जयपुर पहुंचे। यहां पर दिल्ली की फ्लाइट्स कैंसिल मिली। अब रात को 10 हजार में किराया पर टैक्सी के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही एक घंटे के सफर की जगह 10 घंटे लग गए हैं। 3 बार फ्लाइट री-शेड्यूल, 10 घंटे में जयपुर पहुंचा जवाहर नगर के रहने वाले आशीष श्रीवास्तव को इंदौर से जयपुर आना था। इनकी सुबह 6:30 बजे की फ्लाइट थी। उसे पहले कैंसिल किया गया, फिर 4:30 की बताया, फिर शाम 7:30 की। एयरलाइन की तरफ से पूरे दिन कोई क्लियर जानकारी नहीं दी। एक घंटे में सफर में 12 घंटे से अधिक का समय लग गया। इंडिगो= NO फ्लाइट, NO फूड, NO होटल 48 घंटे से यही चल रहा है दिल्ली जाना था जयपुर ले आए, अब टैक्सी से रवाना दिल्ली के रहने वाले डॉ. शुभम और डॉ. सुगंधा को इंडिगो की फ्लाइट्स से दुर्गापुर एयरपोर्ट से दिल्ली जाना था, लेकिन यह फ्लाइट कैंसिल हो गई। एयरलाइंस ने उन्हें कोलकाता से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट्स का टिकिट दिया। दुर्गापुर से कोलकाता सड़क मार्ग से 10 हजार रुपए अतिरिक्त देकर पहुंचे। यहां पता चला कि फ्लाइट्स कैंसिल हो गई। दिल्ली की जगह जयपुर एयरपोर्ट को टिकिट पकड़ा दिया। सुबह 7 बजे की फ्लाइट्स से 2 घंटे में दिल्ली पहुंच जाते, लेकिन 12 घंटे में जयपुर पहुंचे हैं। अब जयपुर से दिल्ली सड़क मार्ग से जा रहे हैं। पूरे सफर में करीब 35 हजार रुपए अतिरिक्त खर्च हो चुके हैं। इसके बाजवूद भी समय पर घर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *