‘रन फॉर मारवाड़ मैराथन दौड़’ 4 मई को:पहले नंबर वाले को मिलेगी स्पोर्ट्स साइकिल, पोस्टर का विमोचन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 4 मई को ‘रन फॉर मारवाड़ मैराथन दौड़’ का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थी परिषद के जोधपुर महानगर मंत्री विशाल गौड़ ने बताया- मैराथन जोधपुर महानगर में 4 मई को सुबह 6 बजे एमबीएम विश्वविद्यालय से शुरू होगी। मैराथन दौड़ में शामिल होने वालों को फ्री टी-शर्ट दी जाएगी। पहला स्थान प्राप्त करने वाले को स्पोर्ट्स साइकिल,द्वितीय स्थान वाले को 11000 रुपए मूल्य का स्पोर्ट्स वाउचर, तृतीय स्थान वाले को 5100 रुपए का स्पोर्ट्स वाउचर दिया जाएगा। चौथे से दसवें स्थान पर आने वाले को एक-एक ट्रैक सूट और 11 से 20 वे स्थान वाले प्रत्येक सहभागी को स्पोर्ट्स शूज उपहार स्वरूप दिए जाएंगे। पोस्टर का विमोचन आयोजन की तैयारी के तहत गोशाला मैदान में पोस्टर विमोचन किया गया, जिसमें एबीवीपी जोधपुर प्रांत मंत्री पूनम भाटी, संयुक्त निर्देशक शिक्षा विभाग जोधपुर सीमा शर्मा,जिला अधिकारी प्राथमिक शिक्षा माध्यमिक शिक्षा,सुनील प्रसाद उपजिला शिक्षा अधिकारी कमलेश त्रिपाठी, गोशाला मैदान शाला क्रीड़ा संगम सुमित्रा पंवार, उपजिला शिक्षा अधिकारी, प्रांत कोषाध्यक्ष प्रमोद मेहरा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *