रन फॉर विकसित राजस्थान में पहुंचे रनर्स:स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, लोगों ने लगाए नारे

राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर जिलेभर में आयोजन किए गए । इसी कड़ी में रविवार सुबह शहर के बालकृष्ण स्टेडियम में रन फॉर विकसित राजस्थान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को विकसित राजस्थान के संकल्प से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। विकसित राजस्थान के नारे लगाए रन की शुरुआत बालकृष्ण स्टेडियम से हुई, जहां कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। हरी झंडी मिलते ही छात्र-छात्राएं और आमजन पूरे जोश के साथ दौड़ पड़े और विकसित राजस्थान के नारों से शहर का वातावरण गूंज उठा। आयोजन में एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़ शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर प्रतिभागियों में अनुशासन, उत्साह और जागरूकता देखने को मिली। आयोजन के दौरान जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा, खेल अधिकारी धर्मदेव सिंह सहित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *