रन फॉर स्वदेशी दौड़ में बिट्टू और पूर्णिमा रहे अव्वल

भास्कर न्यूज | पटना राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शनिवार को पंडित जवाहरलाल प्रसाद उपाध्याय कॉलेज पटना में रन फॉर स्वदेशी दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ के जरिए युवाओं को स्वदेशी की भावना, राष्ट्रप्रेम और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। दौड़ का शुभारंभ कॉलेज प्रांगण से हुआ, जिसे प्राचार्य शिव शंकर राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई मिनी स्टेडियम तक पहुंची। प्राचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं। उन्होंने युवाओं से शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। डॉ. बरखा सिंह और दुर्गावती राजवाड़े ने कहा कि स्वदेशी का अर्थ केवल वस्तुओं के उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे संस्कारों और आत्मनिर्भरता से जुड़ा विषय है। पूरी दौड़ का कुशल संचालन और मॉनिटरिंग डॉक्टर गुलजार सिंह द्वारा की गई। दौड़ में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र वर्ग में बिट्टू सोनवानी (प्रथम), राहुल साहू (द्वितीय) और पुष्पेंद्र (तृतीय) रहे। वहीं, छात्रा वर्ग में पूर्णिमा राजवाड़े (प्रथम), सरस्वती (द्वितीय) और ज्योति साहू (तृतीय) रहीं। सभी विजेताओं को कॉलेज प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथि विनोद शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। इस दौरान मनोज देवांगन, डॉ. नितिन त्रिवेदी, गजेंद्र नामदेव, आकाश स्वर्णकार, डॉ. अरविंद कुमार, सुदीप साकेत, अखिलेश सिंह उपस्थित रहे। समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *