रपटे के ऊपर से बह रहा पानी, VIDEO:गरियाबंद में बिना डरे पार कर रहे ग्रामीण; भारी बारिश से त्रिवेणी संगम उफान पर

गरियाबंद में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजिम का त्रिवेणी संगम उफान पर है। छोटी नदियां और नाले भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं। छुरा के रवेली पुल पर स्थिति गंभीर है। यह पुल कई गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का हिस्सा है। पुल पर पानी भर जाने से रपटा पूरी तरह डूब चुका है। वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण लोग इसी रास्ते से आवागमन कर रहे हैं। स्थानीय लोग, जिनमें बुजुर्ग भी शामिल हैं, हाथों में सामान लेकर पुल को पार कर रहे हैं। तेज बहाव में थोड़ा सा संतुलन बिगड़ने से जान का खतरा बना हुआ है। त्रिवेणी संगम में बढ़ा जल स्तर लगातार बारिश से नदी का पानी उफान पर है। इससे कुलेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़ियां पूरी तरह से डूब गई है। संगम क्षेत्र में तेजी से बढ़ते जल स्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी परिस्थितियों में विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक जोखिम न लें। अचानक बाढ़ आने की संभावना मौसम विभाग ने 9 जुलाई को रायपुर-बिलासपुर समेत 12 जिलों में भारी बारिश के साथ अचानक बाढ़ आने की आशंका जताई है। राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, धमतरी,गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। रायपुर, कोरबा, कबीरधाम, रायगढ़, सूरजपुर, बलरामपुर सहित प्रदेश के 21 जिलों में यलो अलर्ट है। वहीं पांच जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *