रमजान पर सजी लच्छे और सेवइयां बाजारों में खरीदारी के लिए उमडे़ लोग

भास्कर न्यूज | चतरा रहमत,बरकत और मगफिरत का पवित्र महीना माह -ए- रमजान को लेकर बाजार में लच्छे और सैवइयां की दुकानें सजने लगी है। दुकानों में सजे विभिन्न कलर के लच्छा और सैवइयां बाजार आने जाने वाले हर कोई को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इन व्यंजनों की मिठास से लोग सराबोर है। विभिन्न व्यंजनों के अलावा बाजार में कपड़े की दुकान से लेकर जूते-चप्पल की भी दुकानें सजी है।इसकी खरीदारी को लेकर बाजार की रौनक बढ़ गई है। लच्छे और सेवई की खरीदी जमकर होने होने लगी है। बाजार के अलावा चौक-चौराहों पर भी रंग-बिरंगे सेवई सजाए गए है। सेवई की खरीदी जमकर होने होने लगी है। जामा मस्जिद के समीप सवईं और लच्छा दुकान के संचालक जावेद लच्छा दुकानदार ने बताया कि उनके दुकान में कई वेरायटी के सेवई – लच्छा उपलब्ध है। जो लोगों को पसंद आ रही है। दुकानों में बनारसी, इलाहाबादी, कोलकाता और पटना की लच्छा विभिन्न रंगों में उपलब्ध है। इलाहाबादी वेरायटी में 120 रुपए से 220 रुपए प्रति किलो लच्छा उपलब्ध है। 140 से 200 रुपए बनारसी और 120 से 160 रुपए पटना के लच्छा उपलब्ध है । लच्छा दुकानदार जावेद ने बताया कि पटना का लच्छा यहां 120 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। इसके अलावा रांची का लच्छा 100 रुपये किलो,कोलकाता का हाथ का बनाया हुआ लच्छा 160 रुपए, हावड़ लच्छा 200 प्रति किलो, धनबाद का 140 रुपए ,बनारस का दूध फेनी लच्छा 220 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *