रमजान में कबीर नगर में तरावीह में कुरान मुकम्मल होने पर दुआ कराई

भास्कर न्यूज | जालंधर मकसूदां के नजदीक मोहल्ला कबीर नगर में तरावीह की नमाज में कुरान मुकम्मल होने पर बुधवार देर रात दुआ कार्यक्रम करवाया गया। आलम सलमानी की तरफ से रमजान के पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए तरावीह की नमाज करवाई गई। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद अदनान जामई, मौलाना अबू बकर, मौलाना मोहम्मद शमशाद, मौलाना मोहम्मद लुकमान सहित पूर्व अल्पसंख्यक कमिशन के मेंबर नासिर सलमानी, ठेकेदार यूनियन के प्रधान अमजद अली खान, जब्बार खान, मोबिन खान, अरशद खान, मोहम्मद गुलनवाज, पंजाब वक्फ बोर्ड के पूर्व मैंबर उस्मान कुरैशी, वाजिद सलमानी, ग्यूर सलमानी मौजूद रहे। इस मौके पर सभी की तरफ से मिलकर तरावीह में कुरान पढ़ने वाले और सुनने वाले हाफिज को कपड़े व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। मौलाना मोहम्मद अदनान की तरफ से दुआ करवाई गई। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय को एकजुट होने की जरूरत है। रमजान के महीने में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने चाहिए। इसके अलावा विधवा औरतें, जरूरतमंद बच्चों सहित मदरसे और मस्जिदों में भी आर्थिक रूप से मदद करनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *