रमन एन्क्लेव में गूंजा राम नाम, जन्मोत्सव की लीला से भाव-विभोर हुए सभी श्रद्धालु

लुधियाना| ऋषि नगर स्थित श्री संकट मोचन शिव शक्ति मंदिर, रमन एन्क्लेव में 24वें स्थापना दिवस पर चल रहे 9 दिवसीय श्री राम कथा अमृत महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को पूरा परिसर राममय हो गया। कथा व्यास किशोरी शरण मधुकर महाराज ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव, उनके अवतरण के उद्देश्य और बाल लीलाओं का ऐसा प्रभावशाली वर्णन किया कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक कथा स्थल पर भारी संख्या में भक्त पहुंचे। मंत्रोच्चारण और विधिवत पूजन के बाद मधुर भजनों ने माहौल को भक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। महाराज ने बताया कि धर्म की हानि होने पर प्रभु स्वयं अवतार लेकर भक्तों के कष्ट दूर करते हैं। उन्होंने राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ, देवों की प्रार्थना और भगवान विष्णु के राम रूप में अवतरण की कथा सुनाई। व्यास महाराज ने कहा कि राम नाम कलियुग का सबसे बड़ा साधन है और निष्काम कर्म के साथ प्रभु नाम का जाप जीवन की हर उलझन का समाधान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *