अमृतसर| महाजन सभा विजयनगर की बैठक प्रधान यशपाल गुप्ता की अध्यक्षता में रमेश गुप्ता के विजय नगर स्थित निवास में हुई । गायत्री मंत्र के उच्चारण से मीटिंग आरंभ हुई। इससे पहले सभा सदस्यों ने जाति रत्न शेर डूंगर स्व. लाला हंसराज जी के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान यशपाल ने अपना पहले त्यागपत्र पदाधिकारियों को सौंपा तथा कैबिनेट भंग कर दी। सर्वसम्मति से सुखदेव गुप्ता को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। नए प्रधान के लिए यशपाल ने खुद रमेश गुप्ता का नाम सभा में रखा तथा विनोद महाजन ने अनुमोदन किया। सदस्यों ने रमेश गुप्ता को सभा के नए प्रधान पर सहमति प्रकट की। चुनाव अधिकारी ने रमेश गुप्ता को प्रधान घोषित करते हुए अपनी कैबिनेट बनाने की सहमति प्रदान की।


