जालंधर| रविंद्र खुल्लर मेमोरियल गीता मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन में 10वीं के विद्यार्थियों की गणित व साइंस और बारहवीं की अकाउंट्स और इकोनॉमिक्स की निशुल्क ट्यूशन क्लासिस बुधवार से शुरू हो गई। ये कक्षाएं फाइनल परीक्षाओं तक चलेंगी। समर्पण एनजीओ की ओर से यह क्लासिस शुरू की गईं हैं। इस मौके पर ग्रुप की चेयरपर्सन अनीता सहगल, प्रधान डॉली महाजन, सेक्रेटरी प्रिया आनंद, मनोरमा मेयर, कमलेश मल्होत्रा, वनिता मनोचा, हरजीत, किरपाल कौर, आदि मौजूद रहे। स्कूल में विद्यार्थियों और स्कूल सदस्यों के साथ मौजूद एनजीओ के सदस्य। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान विजय खुल्लर, चेयरपर्सन मती सरिता खुल्लर, वाइस प्रेसिडेंट एमएल चोडा, लखवीर सिंह लाली, रणवीर जगोता, प्रिंसिपल अबकार सिंह की अगुवाई में शुरू हुई इन क्लासिस के बारे में जानकारी देते हुए वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को छुट्टी होने के बाद डेढ़ से 3 बजे तक उक्त क्लासिस चलेंगी। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल वरिन्द्रजीत कौर, परमिंदर कौर,जीवन लता, साक्षी शर्मा और सुनैना मौजूद रहे।


