रशियन महिला ने गुरुग्राम में जलभराव का मजाक उड़ाया:सूखी रोड व बारिश के बाद का VIDEO इंस्टाग्राम पर डाला; इटली का वेनिस बताया

हरियाणा के गुरुग्राम की सड़कों पर मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन इसे लेकर चर्चा सोशल मीडिया पर तब और तेज हो गई जब एक रूसी महिला ने अपने इलाके का वीडियो शेयर करते हुए इसे इटली के शहर वेनिस से जोड़ दिया। इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को हंसाया भी और शहर की व्यवस्था पर सवाल भी खड़े किए। गुरुग्राम में रहने वाली एलिजा उए नाम की रूसी महिला ने बारिश से पहले और बाद का अपने इलाके का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो की शुरुआत में वह अपनी गली की सामान्य, सूखी स्थिति दिखाती है। महिला चुटकी बजाती है और वही गली पानी से भरी दिखाई देती है। यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे
वीडियो में टेक्स्ट ओवरले लिखा है- “मैं गुड़गांव में हूं, प्लीज यूनिवर्स मुझे वेनिस घुमा दें।” इसके साथ ही उन्होंने मजेदार कैप्शन जोड़ा-“अगली बार मुझे पेरिस जाना चाहिए।” इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक हिंदी गाना भी चल रहा है। इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर अब तक 22 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और यूजर्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। काफी यूजर्स मजाकिया अंदाज में इस तुलना की चर्चा में शामिल हो रहे हैं। वीडियो पर लोगों ने क्या कहा… फ्रांसीसी महिला ने गुरुग्राम की तुलना सुअर के घर से की थी​​​​​
इससे पहले फ्रांस की एक महिला मैथिडे आर ने भी गुरुग्राम की जलभराव तीखा तंज कसा था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गुरुग्राम की कुछ फोटो डालकर अपनी भड़ास निकाली है। लोकल अथॉरिटी से मैथिडे इतनी गुस्सा हैं कि उसने गुरुग्राम की तुलना सुअर के घर से कर डाली। उनका कहना है कि यहां रहना पूरी तरह अभिशप्त है। उन्होंने यहां तक कहा कि लोग अच्छा जीवन जीने के लिए टैक्स दे रहे हैं, लेकिन उस पैसे से अफसरों के महल बन रहे हैं। बता दें कि फ्रांसीसी महिला मैथिडे आर लंबे समय से गुरुग्राम में रह रही हैं और उन्होंने एक भारतीय से शादी की है। लोग खुद को अभिशप्त महसूस कर रहे
मैथिडे आर ने एक्स पर लिखा- जो एक शानदार आधुनिक, शांत शहर हो सकता था, वह बड़े कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है। कई पुराने दोस्त दिल्ली वापस जा रहे हैं या भारत छोड़कर हमेशा के लिए जा रहे हैं, इस उम्मीद के साथ कि वहां उन्हें राहत मिलेगी। लेकिन उनका क्या जो यहां फंसे हुए हैं? कई लोग खुद को अभिशप्त महसूस करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *