रसपूर्ण कीर्तन से गुरुद्वारा शहीदां फेरूमान का माहौल हुआ आध्यात्मिक

भास्कर न्यूज | लुधियाना गुरुद्वारा शहीदां फेरूमान, ढोलेवाल चौक में नए वर्ष 2026 के आगमन को ध्यान में रखते हुए श्रद्धा और सत्कार के साथ विशेष धार्मिक गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस समागम में बड़ी संख्या में संगतों ने हाजिरी भरकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई गुरदीप सिंह (जयपुर वाले), भाई परमवीर सिंह, भाई गुरशरण सिंह कोमल, भाई हरप्रीत सिंह खालसा तथा उनके जत्थों द्वारा किए गए रसपूर्ण कीर्तन से गुरुद्वारा साहिब का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरबाणी से जोड़ा गया और नाम सिमरन का संदेश दिया गया। गुरुद्वारा साहिब के मुख्य कथा वाचक ज्ञानी मनप्रीत सिंह ने नए वर्ष के आगमन पर गुरमत विचारों की सांझ डाली। उन्होंने संगतों को गुरबाणी के उपदेशों के अनुसार जीवन जीने, नाम सिमरन, सेवा और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार एडवोकेट बलविंदर सिंह लायलपुरी ने भी संगतों को नए वर्ष की बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *