रसोईया सह सहायिका की प्रखंड स्तरीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग का किया गया आयोजन

भास्कर न्यूज | सरायकेला प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में रसोईया सह सहायिका के एक दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड अंतर्गत सभी संकुल से दो-दो संयोजिका और सभी संकुल साधनसेवी ने प्रशिक्षण में भाग लिया। बतौर ट्रेनर प्रशिक्षण देते हुए प्रखंड साधनसेवी गौतम कुमार ने सभी रसोईया सह सहायिका को उनके कर्तव्य की जानकारी दी। साथ ही स्वच्छ व सुरक्षित भोजन पका कर बच्चों को कराने संबंधी जानकारी उन्होंने दी। प्रशिक्षण के दौरान बताया कि मध्याह्न भोजन तैयार करने में स्वच्छता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना है। इसके साथ ही पोषण मूल्यों, स्थानीय पोषक तत्वों और पोषण वाटिका के उपयोग के प्रति सभी को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय रूप से उपलब्ध सामग्री का उपयोग करके मेनू में विधिवत लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। स्वच्छता के लिए सूखे व गीले कचरे का अलग-अलग डस्टबिन का प्रयोग सहित अपशिष्ट प्रबंधन बेहतर होना चाहिए। स्थानीय पोषक तत्वों को लेकर भोजन में मोरिंगा और रागी जैसे पोषक तत्वों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *