रसोई गैस की कीमत बढ़ाना जनविरोधी काम लक्ष्मीकांता: चावला

अमृतसर | पंजाब सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा की सदस्य लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि भारत सरकार ने रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर आम जनता और गरीब परिवारों को बहुत बड़ी सजा दी है। पहले ही रसोई का सारा सामान महंगा है। क्या सरकार जानती है कि आटा 40 से 45 रुपए किलो तक है। आश्चर्य यह है कि किसान से 2200 रुपए क्विंटल गेहूं लेने के बाद व्यापारी और सरकार मिलकर मुनाफा कमा लेते हैं वहीं सरकार ने गैस भी महंगी कर दी। भारत सरकार गैस भी सस्ती करे और दैनिक जीवन में रसोई में जो कुछ चाहिए उसकी महंगाई एकदम कम करे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *