रस्साकशी स्पर्धा में महानदी को हरा शिवनाथ हाउस बना विजेता

भास्कर न्यूज | बालोद शासकीय पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अर्जुन्दा में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्राथमिक, माध्यमिक व हाई स्कूल के छात्र-छात्राएं चार कैटेगरी हाउस अरपा, इंद्रावती, महानदी, शिवनाथ में 50, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, रस्साकशी, कबड्डी, खो-खो, गोली चम्मच, आलू दौड़, सुरूली कुर्सी, टिटंगी, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अरपा हाउस ओवरऑल चैंपियन रहा। रस्साकशी में महानदी को हराकर शिवनाथ हाउस प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में महानदी हाउस प्रथम, अरपा दूसरा, खो-खो में इंद्रावती प्रथम व महानदी हाउस के खिलाड़ियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *