रांची के पूर्व सीओ ने एसीबी के कोर्ट में लगाई जमानत की गुहार

रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार रांची के पूर्व अंचल अधिकारी मुंशी राम ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है। बुधवार को आरोपी की ओर से एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में याचिका दाखिल की गई। 20 जनवरी को सुनवाई होगी। मालूम हो कि आरोपी रांची के पूर्व अंचल अधिकारी मुंशी राम को दो जनवरी को एसीबी की टीम ने 37 हजार रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। उसे शुक्रवार को एसीबी के विशेष कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। गिरफ्तारी के बाद मुंशी राम के मोरहाबादी स्थित फ्लैट पर एसीबी ने छापेमारी की थी। आवास से भी 11.42 लाख रुपए नगद बरामद हुए थे। जमीन के सीमांकन के लिए सीओ ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। सौदा 37 हजार में तय हुआ। रिश्वत देने से पहले शिकायतकर्ता ने एसीबी को सूचना दी थी। इसके बाद एसीबी की टीम ने उसे घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *