रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में धूम्रपान से अफरा-तफरी

रांची| रांची से रवाना हुई रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में बुधवार सुबह लगभग 6 बजे अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन जब उत्तर प्रदेश में पहुंची, तो अचानक सायरन बजने लगा, जिससे यात्रियों में डर फैल गया और कई की नींद खुल गई। ए-2 कोच के यात्री अरुण चावला ने बताया कि एक यात्री शौचालय में धूम्रपान कर रहा था। दरवाजा खुलते ही धुआँ सेंसर से टकराया और सायरन बज गया, जिससे लोग समझ बैठे कि ट्रेन में आग लगी है। रेलवे सुरक्षा बल और ट्रेन के कर्मियों ने तुरंत तलाशी लेकर अज्ञात यात्री की पहचान की। रेलवे प्रशासन ने कहा कि ट्रेन में धूम्रपान गैरकानूनी है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अरुण चावला ने उचित कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *