रांची में आज दोपहर बाद छाएंगे बादल, 15 से बारिश के आसार

रांची सहित राज्य के सभी जिलों के मौसम का मिजाज मंगलवार से फिर बदलेगा। रांची में दोपहर बाद आसमान में बादल छाने की संभावना है। लेकिन, 13-14 मई को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी भी बढ़ेगी। 15 मई को मौसम में फिर बदलाव होगा। आसमान में बादल छाएंगे और कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। क्योंकि, एक टर्फ लाइन बिहार से झारखंड होते हुए गुजर रही है। इसका असर 15 से 20 मई तक दिखेगा। 15 मई को रांची, खूंटी, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़ सहित अन्य जिलों में गर्जन के साथ तेज हवा चलेगी। बारिश होगी। लेकिन, देवघर, धनबाद, दुमका सहित आसपास के क्षेत्रों में हीट वेव चलेगी। 16 मई को गर्जन के साथ तेज हवा और बारिश होने की संभावना है। 18 मई तक रांची सहित अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि, इस दौरान दोपहर तक अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इससे चिलचिलाती गर्मी पड़ेगी। उमस भी बढ़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *