रांची में आज से वीमेंस हॉकी इंडिया लीग:पहले दिन दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर्स के बीच मुकाबला, जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम तैयार

रांची का मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सजकर तैयार है। आज से यहां वीमेंस हॉकी इंडिया लीग शुरू होगा। इसमें चार टीमें दिल्ली एसजी पाइपर्स, ओडिशा वॉरियर्स, बंगाल टाइगर्स और सूरमा हॉकी क्लब हिस्सा ले रही हैं। फाइनल मुकाबला 26 जनवरी को होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक कल्पना सोरेन शाम 7:30 बजे इसका उद्घाटन करेंगी। फिर रात 8:30 बजे से दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर्स के बीच पहला मुकाबला होगा। दिल्ली एसजी पाइपर्स की टीम नवनीत कौर और ओडिशा वॉरियर्स की टीम नेहा गोयल के नेतृत्व में खेलने उतरेगी। शाम 5 बजे से दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री दर्शकों को शाम पांच बजे से स्टेडियम में फ्री एंट्री मिलेगी। स्टेडियम फुल होने पर गेट बंद कर दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। स्थानीय गायिका राधा श्रीवास्तव अपनी प्रस्तुति देंगी। झारखंड की सांस्कृतिक विरासत की एक जीवंत प्रदर्शनी भी दिखाई जाएगी। इस मौके पर आतिशबाजी और लाइट शो आकर्षण का केंद्र होगा। बैग, हैलमेट और बोतल ले जाने की होगी मनाही स्टेडियम के अंदर बैग, लैपटॉप, बोतल, हेलमेट, किसी प्रकार का हथियार आदि लेकर जाने की मनाही होगी। गेट नंबर तीन यानी बापू वाटिका के सामने और गेट नंबर 4 यानी प्रेस क्लब के पास से आम दर्शक एंट्री कर सकेंगे। गेट नंबर एक से वीआईपी व खिलाड़ियों की एंट्री होगी। गेट नंबर 2 से पास वालों को एंट्री दी जाएगी। पार्किंग की व्यवस्था मोरहाबादी मैदान में की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *