रांची में कल से ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट:9 राज्यों के हाईकोर्ट जजों का रांची में होगा जुटान, चार कैटेगरी में होगी प्रतियोगिता

रांची में 3 और 4 जनवरी को सेकंड ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। खेलगंव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे। इसमें देश के 9 राज्यों के हाईकोर्ट के जज अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता चार कैटेगरी में होगी। इसमें मेन सिंगल, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स और मिक्सड डबल्स कैटेगरी में 30 से अधिक जज अपना कौशल दिखाएंगे। टूर्नामेंट का उद्देश्य न्यापालिका से जुड़े जज और अधिकारियों के बीच खेल भावना विकसित करने, आपसी सौहार्द और स्वास्थय के प्रति जागरूकता के साथ सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। खेलगांव स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बैडमिंटन कोर्ट, विश्राम कक्ष, चिकित्सा सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। 650 करोड़ का स्टेडियम बदहाल, अब बदलेगी सूरत होटवार में करीब 240 एकड़ क्षेत्र में मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बना है। 34वें नेशनल गेम्स को लेकर वर्ष 2011 में करीब 650 करोड़ की लागत से यहां 9 स्टेडियम बनाए गए थे। इसके संचालन की जवाबदेही जेएसएसपीएस को दी गई है। लेकिन देखरेख के अभाव में स्टेडियम बदहाल हो गया था। बड़ा मैच नहीं होने की वजह से सभी स्टेडियम की स्थिति खराब थी। अब खासकर ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम की सूरत बदलेगी। क्योंकि, जजों के बैडमिंटन टूर्नामेंट को देखते हुए बैडमिंटन कोर्ट, कुर्सियां, मैट, पंखे, बल्ब आदि बदले गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *