रांची में घरों में बन रही देसी-विदेशी शराब, बेच रहे 161 माफिया चिह्नित

रांची में एक बार फिर देसी व विदेशी शराब का अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहा है। इस संबंध में स्पेशल ब्रांच ने एक रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें बताया गया है कि रांची के विभिन्न स्थानों पर अवैध देसी-विदेशी शराब का निर्माण कर बिक्री की जा रही है। जिसकी जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में स्पेशल ब्रांच ने रांची के आईजी, डीआईजी, एसएसपी और उत्पाद विभाग को रिपोर्ट भी भेजी है। जिसमें रांची जिले में सक्रिय 161 शराब माफियाओं की सूची उपलब्ध कराई गई है। जिसमें बताया गया है कि ये शराब माफिया पुलिस की नजर से बचने के लिए अपने घरों में देशी व विदेशी शराब अवैध रूप से बना रहे हैं और उसकी बिक्री कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 161 में से 110 जगहों पर अपने घरों में शराब बना कर माफिया बिक्री कर रहे हैं। इसके अलावा होटलों, ढाबों, कपड़ा दुकानों व राशन दुकानों में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इन इलाकों में भी शराब बनाई जा रही स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के अनुसार, रांची के ठाकुरगांव में 10, अनगड़ा में 7, बेड़ो में 5, मैकलुस्कीगंज में 8, खलारी में 9, इटकी में 7, सिल्ली में 11, चान्हो में 6, सोनाहातू में 5, राहे में 5, पिठौरिया में 6, नरकोपी में एक, मांडर में 7, सिकिदरी में 10 और लापुंग में 7 जगहों पर अवैध शराब बनाकर बेची जा रही है। इन जगहों के माफियाओं की सूची भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है। बुढ़मू में 23 जगह बना रहे अवैध शराब स्पेशल ब्रांच ने जो रिपोर्ट उपलब्ध कराई है, उसमें बताया है कि बुढ़मू में 23 जगहों पर अवैध रूप से देशी व विदेशी शराब बनाई जा रही है। इसमें 8 जगहों पर माफिया अपने घर में ही शराब बना रहे हैं। इसके अलावा बुढ़मू में बैगी नदी के किनारे और लोथपाना नदी के किनारे शराब बनाई जा रही है। इसकी बिक्री कई माफिया अपने घर से और कई अपनी राशन दुकान के जरिए कर रहे हैं। बुंडू में 18 और तमाड़ में 16 जगह बन रही शराब बुंडू के हुमटा जंगल में भट्ठी में बनाई जा रही शराब। अवैध शराब का निर्माण रांची के बुंडू और तमाड़ में भी धड़ल्ले से हो रहा है। स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के अनुसार, बुंडू में 18 और तमाड़ में 16 जगहों पर अवैध शराब बनाई जा रही है। बुंडू में हुमटा जंगल में सबसे अधिक अवैध शराब बन जा रही है। वहीं स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के अनुसार, बुंडू के गुटूहातू में एक शराब माफिया है, जो बड़े पैमाने पर अपने घर में ही अवैध विदेशी शराब बना रहा है और उसे आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई भी कर रहा है। तमाड़ में अवैध शराब अधिकांश माफिया अपने घरों में ही तैयार कर रहे हैं। जिसकी सूची पुलिस को उपलब्ध कराई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *