रांची में बनी ‘गिलुआ’ ओटीटी प्लेटफॉर्म मेरा टीवी पर रिलीज

ज्योति सिन्हा द्वारा प्रस्तुत और राजीव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गिलुआ’ अब झारखंड के स्थानीय ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘मेरा टीवी’ पर स्ट्रीम हो रही है। उल्लेखनीय है कि ‘गिलुआ’ मेरा टीवी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली पहली हिंदी फीचर फिल्म बन गई है। यह फिल्म एक 7 साल के बच्चे और उसकी मां के बीच के निस्वार्थ और अटूट रिश्ते की कहानी है। फिल्म यह दर्शाती है कि कैसे एक छोटा सा बच्चा अपनी मां की खुशी के लिए बड़े-बड़े त्याग करता है। फिल्म की सादगी और भावनात्मक गहराई दर्शकों के दिलों को छू रही है। मेरा टीवी पर रिलीज होने से पहले ही ‘गिलुआ’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। इफ्फी फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के ‘फिल्म बाजार’ खंड में शामिल किया जा चुका है। इसे चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और नोएडा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘स्पेशल मेंशन अवॉर्ड’ से नवाजा गया। पांचवें निर्मल पांडेय स्मृति फिल्म फेस्ट में इस फिल्म को बेस्ट म्यूजिक का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *