​​​​​​​रांची में युवक ने की प्रेमिका की गोली मारकर हत्या:घर आकर खुद भी दे दी जान, खलारी के केडीएच ग्राउंड के पास हुई घटना

रांची में शुक्रवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर लिया। घटना खलारी थाना क्षेत्र की है। युवक ने आत्महत्या करने के पूर्व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और इस घटना की वजह बताई। मृतका की पहचान पायल कुमारी के रूप में की गई है। दरअसल, युवक ने सुबह केडीएच ग्राउंड के पास अपनी प्रेमिका को रोका। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद युवक ने युवती पर गोली चला दी और वहां से भाग निकला। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, आरोपी युवक भागकर अपने घर पहुंचा और यहां खुद को भी गोली मार ली। इससे उसकी भी जान चली गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *