रांची में संविधान बचाओ रैली में प​​िश्चम ​ ​िसंहभूम​​ ​से हजारों कांग्रेसी होंगे शा​​िमल

भास्कर न्यूज | सोनुआ सोनुआ के अर्जुनपुर गांव में संथाल समाज का मारांग सेमलेद (महासम्मेलन) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदी के साथ संथाली भाषा को राज्य का प्रथम राजभाषा बनाने व सरना धर्म कोड लागू करने की मांग की गई। इस दौरान पोड़ाहाट पीढ परगना छोटो मुर्मू द्वारा नवनिर्वाचित देश माझी विजय कुमार हांसदा व उप देश माझी शिवम माझी को शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरना धर्म समिति पोड़ाहाट पीढ, पोटका परगना देश माझी प्रकाश मुर्मू ने की। मौके पर सरना धर्म कोड लागू करने पर चर्चा की गई। माझी बाबा रघुनाथ मुर्मू, बीरबल मुर्मू, लखीराम माझी, संजीत माझी, जुगोल किशोर हांसदा, गोपीनाथ मार्डी, संचालक कर्ता गोरखा मुर्मू, प्रेम मार्डी आदि उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | चाईबासा कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को लेकर प०सिंहभूम जिला में तैयारी पूर्ण कर ली गई है। प्रदेश कांग्रेस द्वारा राजधानी रांची में 06 मई 2025 मंगलवार को सुबह 10:30 बजे , पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में आयोजित राज्य स्तरीय “जय बापू , जय भीम , जय संविधान ” संविधान बचाओ रैली की अंतिम तैयारियों को लेकर सोमवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों तथा वरीय कांग्रेसियों ने अंतिम मंत्रणा बैठक किया। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कांग्रेस की रणनीति और रैली की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह रैली झारखंड ही नहीं, पूरे देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की एक निर्णायक पहल है। रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित झारखंड कांग्रेस के सभी नेता शामिल होंगे। जिला से हजारों की संख्या में प्रत्येक प्रखंड तथा नगर से कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे। सुबह सात बजे कांग्रेस भवन , चाईबासा में सभी एकत्रित होंगे जिसके बाद बसों तथा छोटे चार पहिया वाहनों से रांची के लिए कूच करेंगे। वहीं जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू के नेतृत्व में विशेषकर जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से लगभग दो सौ छोटा चार पहिया वाहनों तथा बस से कांग्रेस के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता संविधान बचाव रैली में कूच करेंगे। मंत्रणा बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , प्रवक्ता त्रिशानु राय प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष मो.सलीम, मंडल अध्यक्ष, सुशील, जोसेफ आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *