आज पूरा विश्व वर्ल्ड अल्जाइमर डे मना रहा है। अल्जाइमर यानी डिमेंशिया… जिसे आम बोलचाल की भाषा में भूलने की बीमारी भी कहते हैं। इससे पीड़ित व्यक्ति के लिए महज कुछ मिनटों पहले हुई घटना या वाक्या को भी याद रख पाना मुश्किल हो रहा है। इससे न केवल वह शख्स परेशान हो रहा है, बल्कि परिजन भी परेशान हो रहे हैं। एक उम्र के बाद होने वाली इस बीमारी की चपेट में अब युवा भी आ रहे हैं। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमार बर्णवाल के अनुसार, झारखंड में 1,74,394 डिमेंशिया/ अल्जाइमर के संभावित मामले हैं। राजधानी की बात करें तो यहां 60 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 15,560 लोगों में डिमेंशिया की संभावना है। डॉ. पवन बर्णवाल के अनुसार, पिछले कुछ सालों में 20 से 40 साल तक के युवाओं को भी भूलने की आदत हो गई है। इनकी संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। हर दिन 4-5 लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें कम से कम 2 में डिमेंशिया की पुष्टि हो रही है। वर्ल्ड अल्जाइमर डे पर आज भास्कर लेकर आया है डॉ. पवन बर्णवाल के 11 सवाल। 15 मिनट का समय निकालें और जानें कि आपके अपने कहीं इसके चपेट में तो नहीं आ रहे। आमतौर पर 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में डिमेंशिया शुरू होने लगते हैं। इस आयु वर्ग में छह से 7 प्रतिशत को डिमेंशिया होना तय है। 75 वर्ष से अधिक उम्र के 10 से 15 प्रतिशत लोगों में यह बीमारी होना तय है। वहीं, 85 से अधिक आयुवर्ग के 20 से 25 प्रतिशत लोगों में डिमेंशिया का खतरा पाया जाता है। डिमेंशिया के स्टेज और उनके लक्षण … जानें कि आपके अपनों में कौन-से लक्षण विकसित हो रहे स्टेज 1 – सामान्य स्थिति – कोई लक्षण नहीं। स्टेज 2 – बहुत हल्का भूलना – कभी-कभी चीजें भूलना (जैसे चाबियां कहां रखीं)। – सामान्य बुढ़ापे जैसा लगता है। स्टेज 3 – हल्का संज्ञानात्मक ह्रास – नए नाम, स्थान या अपॉइंटमेंट याद रखने में कठिनाई। – काम में संगठन और ध्यान की कमी। स्टेज 4 – मध्यम संज्ञानात्मक ह्रास – हाल की घटनाएं याद नहीं रहतीं। – आर्थिक लेन-देन या बिल भरने में समस्या। स्टेज 5 – मध्यम से गंभीर ह्रास – दैनिक जीवन की चीजों को भूल जाना। – अपना पता,फोन नंबर या दिन-तारीख भूल जाना। इस चार्ट से जितने मूल्यांकन हुए उसके आधार पर समझें डिमेंशिया के शिकार हैं या नहीं? याददाश्त कैसी… 15 मिनट में 11 सवालों से जान सकते हैं, 10 से नीचे अंक खतरनाक, डॉ. पवन बर्णवाल के बताए फॉर्मूले से 15 मिनट में करें जांच… यदि मूल्यांकन का अंक 26 से 30 के बीच है तो आप नॉर्मल हैं। यदि 20 से 25 तक मूल्यांकन का अंक है तो आप माइल्ड यानी हल्की डिमेंशिया के शिकार हो रहे हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है 80 से 90% मामलों में आप ठीक हो सकते हैं। यदि 10 से 19 तक मूल्यांकन का अंक है तो आप मॉडरेट डिमेंशिया के शिकार हो रहे हैं। इसमें भी 60 से 70% मामलों में आप ठीक हो सकते हैं। यदि मूल्यांकन का स्तर 10 से नीचे है तो आप सीवियर डिमेंशिया की चपेट में आ चुके हैं। तत्काल न्यूरो साइकियाट्रिक विशेषज्ञ या मनोरोग विशेषज्ञ से मिलें। क्र. टेस्ट प्रश्न / कार्य निर्धारित अंक मूल्यांकन क्र. टेस्ट प्रश्न / कार्य निर्धारित अंक मूल्यांकन 1 वस्तुओं परीक्षक तीन असंबंधित 3 को याद वस्तुओं के नाम बोलेंगे रखना (जैसे – सेब, कुर्सी, पैसा)। रोगी को तुरंत दोहराना होगा। प्रयासों की संख्या:………….. 2 स्थान हम किस राज्य में हैं? 5 का ज्ञान किस जिले/काउंटी में हैं? किस शहर/कस्बे में हैं? किस अस्पताल/संस्थान में हैं? हम किस मंज़िल/फ्लोर पर हैं? 3 चित्र रोगी को दो इंटरसेक्टिंग 1 बनाना पंचकोण (10 कोण) का चित्र दिखाएं। उसे कॉपी करने को कहें। 4 वाक्य रोगी से कहें : किसी भी 1 लेखन विषय पर एक वाक्य लिखें। (वाक्य में संज्ञा व क्रिया होनी चाहिए।) 5 लिखित – लिखकर दिखाएं 1 आदेश आँखें बंद करें। रोगी को समझना पढ़ कर पालन करना है। 6 आदेश (रोगी को एक खाली कागज दें) 3 का – इसे दाहिने हाथ में लें। पालन – इसे आधा मोड़ें। – इसे ज़मीन पर रखें। 7 पुनरावृत्ति यह वाक्य दोहराएं : 1 No ifs, ands, or buts. 8 नामकरण रोगी को दो वस्तुएं दिखाएं 2 (जैसे- घड़ी, पेंसिल)। नाम पूछें। 9 स्मरण पहले बताए गए तीन 3 शक्ति वस्तुओं के नाम बताइए। 10 ध्यान 100 से 7 घटाते हुए पीछे 5 व गणना की ओर गिनें। (93, 86, 79, 72, 65…) पांच उत्तरों तक। वैकल्पिक: WORLD को उल्टा स्पेल करें। (D-L-R-O-W) 11 समय अभी कौन-सा वर्ष है? 5 का ज्ञान अभी कौन-सा मौसम है? आज की तारीख क्या है? आज कौन-सा दिन है? यह कौन-सा महीना है? मानसिक स्थिति मूल्यांकन प्रश्नावली (कहीं आप तो नहीं शिकार)


