रांची में 49वां सूर्य सप्तमी समारोह संपन्न:सरोवर नगर सूर्य मंदिर में हुआ भव्य अनुष्ठान, 250 से अधिक बंधुओं ने की सूर्योपासना

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा, रांची के देखरेख में 25 फरवरी को 49वां सूर्य सप्तमी समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। देवी मंडप रोड स्थित सरोवर नगर सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित इस समारोह में अचला सप्तमी के अवसर पर भगवान सूर्यदेव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सूर्यमुखी सह दिनेश भास्कर भवन में संपन्न इस अनुष्ठान में यजमान की भूमिका योगेश किसलय ने सपत्नीक निभाई, जबकि पंडित कृष्णकांत पाठक एवं शिवशंकर पाठक ने पुरोहित के रूप में वैदिक विधि से पूजा कराई। सामूहिक रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ, हवन और प्रसाद वितरण हुआ, जिसमें लगभग ढाई सौ से अधिक समाजबंधुओं ने सहभागिता की। सूर्य सप्तमी उत्सव के साथ अधिवेशन का आयोजन इसी अवसर पर महासभा का 49वां वार्षिक अधिवेशन भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष अमिताभ कुमार पांडेय ने की। उन्होंने अपने संबोधन में सूर्योपासना की परंपरा, समाज की एकता, शिक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने पर बल दिया। रांची जिला इकाई के अध्यक्ष विभाकर मिश्र ने अध्यक्षीय भाषण दिया, जबकि मंत्री आचार्य मिथिलेश कुमार मिश्र ने महासभा का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अधिवेशन में समाज के संगठनात्मक विस्तार और भावी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। सम्मान समारोह में विभूतियों को मिली पहचान कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ और विशिष्ट योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया गया। पूज्यवर गौरीशंकर पाठक और अवधेश कुमार मिश्र को ‘भभास्कर-रत्न’ सम्मान प्रदान किया गया। वहीं आरा भास्कर समिति के संरक्षक वृजकिशोर पाठक को वयोवृद्ध सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान समारोह ने समाज में सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को और मजबूत किया। गणमान्य उपस्थिति और सफल आयोजन इस अवसर पर रांची लोक अदालत के जज देवेंद्र कुमार पाठक, अवधमणि पाठक, कृष्ण बिहारी मिश्र, रविंद्र कुमार मिश्र, उमाकांत मिश्र, इंदु मिश्र, अरविंद कुमार मिश्र, संजय कुमार पाठक, मनोज कुमार पुटू, अशोक पाठक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मगबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन महासभा के पदाधिकारियों के सहयोग से हुआ। मीडिया प्रभारी मनोज कुमार पुटू ने आयोजन की जानकारी देते हुए इसे सामाजिक समरसता और सनातन परंपरा को सशक्त करने वाला बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *